आया वसंत
आया वसंत
1 min
293
आया वसंत मन भी खिला फूल की तरह
नम हो गया है हर्ष से दिल कूल की तरह
वीरान दिल की राह में आई नहीं बहार
चुभता है ये विरह का समय शूल की तरह
समझे न जो वफाओं की भाषा के शब्द को
उस से वफ़ा की आस लगे भूल की तरह
इक दिन आसमान पे ले जाएगी हवा
बिखरी धरा पे हूँ मैं अभी धूल की तरह
