STORYMIRROR

आज दिल कहे

आज दिल कहे

1 min
2.5K


 

आज दिल कहे के आसमान से सुर्खियाँ तू बटोर ले 
हर ख़ुशी, हर हंसी का रूख अपनी और मोड़ ले 
सितारा आसमान में कुछ ऐसा तेरा छा जाएगा 
हार के भी कोई जैसे सब कुछ जीत जाएगा 
दिल कहे के आज कोई और हाथों में इस दिल की डोर ले 
उसकी चले इसपे मर्ज़ी, ऐसा तू नाता जोड़ ले 
आज दिल कहे के, आसमान से सुर्खियाँ तू बटोर ले

लम्हों पे काबू कर, इस कदर 
हर वक़्त आये वो नज़र 
लम्हों पे हुकमत उसकी हो 
वो वक़्त तेरा बदल सके 
करीब हो वो या हो दूर 
तेरी फिजाओं पे उसका असर रहे 
किसको खबर किसको पता, क्या हाल क्या 
क्या है माजरा
हसरतें बस यह कहे, इस पल को तू जी ले ज़रा

दिल बस यह कहे, के वो "हाँ" कहे 
पर अगर हो "ना" भी तो, वो हमेशा ख़ुश रहे 
मैं हवा के झोंके सा आस पास छुप जाऊंगा 
और कभी हो वो उदास, पास आके गुदगुदाउंगा 
उसके गम को मैं, यूँ हंसी में बदल जाऊंगा 
मंजिलों से बस इतनी है गुजारिशें 
के मुकाम पर पहुंचु मै तो कर दे वो बारिशें 
ताकि उनमें चल के मैं, आंसू को पानी बना सकूं 
है ख़ुशी नाम जिसका, उसकी दुनिया को खुशियाँ बना सकूं 
आज दिल कहे के, आसमान से सुर्खियाँ तू बटोर ले


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन