STORYMIRROR

#महिलाओं का सशक्तिकरण

SEE WINNERS

Share with friends

जनवादी परिचर्यम साहित्य संघ, ग्वालियर, मध्यप्रदेश व स्टोरिमिरर के संयोजन से विशेष प्रतियोगिता आयोजन-विषय "महिलाओं का सशक्तिकरण"


स्टोरीमिरर एवं जनवादी परिचर्यम साहित्य संघ, ग्वालियर, मध्यप्रदेश के संयुक्त संयोजन से आयोजित कहानी/कविता लेखन आनलाईन प्रतियोगिता जिसका मूल उद्देश्य देश व समाज में फैल रहे अपराध व गंदगी को साफ करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों से लोगों के विचार जो कि मूल रूप से देश की बेटियों के साथ हो रहे अपराधों से किस प्रकार छुटकारा पाया जाये, साथ ही देश की बेटियों को किस प्रकार सशक्त बनाया जाये, के उद्देश्य से इस आयोजन हेतु रचनाऐं/लेखन एवं विचार आमंत्रित हैं, जो विशेष रूप से उल्लेखित उद्देश्य को निर्धारित हों एवं देश में हो रहे अपराधों से निजात पाने एवं कल्याणकारी विचारों को जन्म देने के उद्देश्य से हो। यह लेखन विभिन्न नवीनतम विचारों को जन्म देगा जो विशेष रूप से ‘‘महिलाओं के सशक्तीकरण’’ के लिए है।

नियम एवं शर्तों का परिपालनः-

प्रविष्टि भेजने की समय सीमा 7 अक्टूबर 2020 से 30 अक्टूबर 2020 तक रखी गई है, इसके बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार्य नहीं होगी।

● इस आयोजन में केवल पद्य/गद्य विधा में होनी चाहिए। पद्य रचना की शब्द सीमा कम से कम 15 पँक्तियां और ज्यादा से ज्यादा 25 पँक्तियां साथ ही गद्य विधा में लेखन की शब्द सीमा कम से कम 200 शब्द एवं अधिक से अधिक 350 शब्द होना चाहिए। केवल एक या दो प्रविष्टियां स्वीकार्य की जावेगी।

● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है। आयुसीमा कोई मायने नहीं रखती।

● आपके द्वारा भेजी गई रचनाऐं मौलिक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाषक्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

● यदि रचना किसी भी दूसरे लेखक की कॉपी की हुई पाई जाती है तो वेबसाइट से उसे डीलिट कर दिया जाएगा।

● अपनी रचना में वर्तनी व व्याकरण का विशेष ध्यान रखें।


परिणाम और पुरस्कार

● स्टोरीमिरर एवं जनवादी परिचर्यम साहित्य संघ, ग्वालियर, मध्यप्रदेश के संयोजन की तरफ से डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

● सभी प्रतिभागियों को स्टोरिमिरर की तरफ से रु.100/- का शाप-वाउचर प्रदान किया जाएगा।

नोटः- रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।


Trending content