कहानी ...
कहानी ...
एक लड़का और एक लड़की थी। वे कई सालों से अच्छे दोस्त थे। वे फ़ोन पर कई घंटों तक बातें किया करते थे और दिन भर हजारों मेसैज एक दूसरे को किया करते थे। जब तक वे साथ थे उन्हें किसी और चीज की फ़िक्र नहीं थी। दुःख की आहट उनसे कोसों दूर थी।
सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन एक दिन लड़के ने पूरा दिन फ़ोन नहीं उठाया और न ही कोई मैसेज भेजा। लड़की को चिंता हुई कि कहीं कोई गड़बड़ है। रात भर वो सो नहीं सकी और रोती रही और उस दिन उसे पूरी तरह यकीन हो गया था कई वह उसके बिना जी नहीं सकती।
अगली सुबह, लड़के का फ़ोन आता है।
लड़का – हेलो
लड़की – मुझे बहुत ख़ुशी है तुमने मुझे फ़ोन किया। कल क्या हो गया था।
लड़का – कल मैं थोड़ा बिजी था।
लड़की कुछ गलत समझ बैठी लेकिन पूछ नहीं सकी। कुछ देर के लिए दोनों एकदम शांत हो गए। फिर लड़का कहता है, “मुझे लगता है कि अब हम आगे बात नहीं कर पाएंगे।” लड़की कहती है, “क्या? लेकिन क्यों?” इस पर लड़का कहता है, “मुझे माफ़ कर देना बाई।” यह कहकर लड़के ने फ़ोन काट दिया।
लड़की को लगा मानो किसी ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी हो। उसके साथ बिताए हर लम्हे उसके आँखों के सामने नजर आने लगे और वो फफक कर रोने लगी। उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था। वह बहुत अकेली और टूटी हुई महसूस कर रही थी। वह इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रही थी कि वह लड़का उससे ऐसा कुछ कह सकता है।
लड़की जितना उसके बारे में सोचती है उतना ही रोती है। वह उसका नाम लेकर चिल्लाती, बाल नोचती और बार बार यही कहती तुमने ऐसा क्यों किया। फिर उसने आप को किसी तरह संभाला और और एक बार फिर से कोशिश करने लगी अपने प्यार को मनाने के लिए।
लड़की लड़के को फिर से फ़ोन करती है और कहती है, “हेलो।” लड़का कहता, है “तुम मुझे दोबारा क्यों कॉल कर रही हो।” लड़की कहती है, “मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूँ।” लड़का कहता है, “आगे बोलो।” लड़की कहती है, “मैं बस तुमसे यह जानना चाहती हूँ कि तुम मुझे क्यों छोड़ रहे हो, क्या तुम ठीक हो?”
लड़का कुछ नहीं बोलता और फ़ोन काट देता है। इस बार लड़की पूरी तरह से टूट गई। इस बार उसने पूरी कोशिश भी की थी लेकिन हो सकता है कि वास्तव में इस लड़के को मेरे लिए कोई परवाह ही नहीं है – उसने ऐसा सोचा। अब वह उसका पहले जैसा दोस्त नहीं था। बहुत बदल गया था वह।
लड़की रोती ही जा रही थी। उसके आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। लेकिन फिर वह एकदम से शांत हो गई और ना जाने क्या सोचने लगी। फिर उसने एक चिट्ठी घर पर छोड़ी और बाहर चली गई।
करीबन 5 घंटे बाद लड़के के घर में फ़ोन की घंटी बजती है। इस बार लड़की की माँ फ़ोन पर थी। लड़की को एक कार ने टक्कर मार दी थी और वह हस्पताल में भर्ती थी। लड़का तुरंत हस्पताल पहुंचा जहाँ लड़की को भर्ती कराया गया था।
लड़की ने लड़के का नाम लेते हुए अपनी आंखे खोली। लड़के ने उसका हाथ अपने हाथ में लिया। लड़का सिसक कर बोला, “मुझे माफ़ कर दो यह सब मेरी गलती से हुआ है लेकिन तुम एक बार जल्दी से सही हो जाओ। मैं वादा करता हूँ सब कुछ सही हो जाएगा।” इस पर लड़की ने कहा, “मैं शायद अब कभी भी सही नहीं हो पाऊंगी।” इस पर लड़का बोला, “नहीं प्लीज ऐसा मत कहो।” लड़की बोली, “बस मुझे एक बात बताओ तुमने ऐसा क्यों किया था।”
लड़के ने बताया कि उसके दिल में छेद है और वह बहुत जल्द मरने वाला था और यह चीज बताकर उसे दुखी नहीं करना चाहता था और ऐसा इलसिए क्यों की वह उससे बहुत प्यार करता था। इस पर लड़की कहती है, “मैं भी तुमसे बहुत प्यार करती हूँ।” यह कहते हुए लड़की की दिल की धड़कन बंद हो गई।
लड़के को इस बात का गहरा आघात लगा और करीब दस मिनट के बाद वह भी मर गया। उसे इस बात का सबसे बड़ा अफ़सोस था कि जिससे वह प्यार करता था वह लड़की उसके वजह से मर गई थी।
