अपना लो भारतीय सभ्यता
अपना लो भारतीय सभ्यता
1 min
495
मै आया हूँ चाइना से मेरी रिस्पेक्ट करो ना।
अपना लो भारतीय सभ्यता फिर मुझसे डरो ना।
विश्व गुरू तुम कहलाते थे,
क्यों उसको तुम भूल गए।
कितनो ने कुर्बानी दी है,
कितने फाँसी पे झूल गए।
अपनी पुरानी संस्कृति पर फिर से हुंकार भरो ना।
अपना लो भारतीय सभ्यता.................डरो ना।
सादा जीवन उच्च विचार,
यही तुम्हारा नारा था।
हाथ जोड़ अभिवादन करते,
उनका जीवन प्यारा था।
फास्ट फूड के चक्कर में बेमतलब के मरो ना।
अपना लो भारतीय सभ्यता.............डरो ना।
