STORYMIRROR

Salil Saroj

Others

3  

Salil Saroj

Others

ख़्वाब नज़रबंद रहें तो ही सही है

ख़्वाब नज़रबंद रहें तो ही सही है

1 min
298

कब तक हिफाज़त कर पाऊँगा 

तू मेरे अन्दर रहे तो ही सही है  


मैं बसा लूँ तुझे मूरत की तरह 

तू भी मंदिर रहे तो ही सही है 


अभी आँखें बंद रहें तो ही सही है 

ख़्वाब नज़रबंद रहे तो ही सही है 


मसअला है तेरे और मेरे बीच का 

सलीका हुनरमंद रहे तो ही सही है 


जो भी लहजा है तेरे इख़्तियार में 

मुझे भी पसंद रहे तो ही सही है 


मैं दरिया हूँ तो अपनाना था मुझे 

तू कोई समंदर रहे तो ही सही है 


कब तक हिफाज़त कर पाऊँगा 

तू मेरे अन्दर रहे तो ही सही है  


मैं बसा लूँ तुझे मूरत की तरह 

तू भी मंदिर रहे तो ही सही है।






Rate this content
Log in