STORYMIRROR

Payal Khanna

Children Stories

3  

Payal Khanna

Children Stories

वह 12वीं का रिजल्ट

वह 12वीं का रिजल्ट

2 mins
317

एक बार की बात है ,एक बच्चा था राकेश । वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था । उसकी 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई थी । उसका रिजल्ट आने वाला था । बेचारा राकेश बहुत परेशान था , उसे डर था कि कहीं उसके कम अंक ना आ जाएं । राकेश अपने कमरे में बैठा चुपचाप सोच रहा था , तभी उसकी मम्मी अंदर आई ,वह बोली , "बेटा राकेश तुम क्यों चिंतित हो ?" राकेश बोला, " मम्मी में इस लिए चिंतित हूं क्योंकि कल मेरी परीक्षा का रिजल्ट है मुझे डर लग रहा है ।" मम्मी बोली , " बेटा तुम चिंतित मत हो तुम्हारा रिजल्ट अच्छा ही आएगा । मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं होती अगर तुमने सच्चे मन से मेहनत की है तो तुम्हें अवश्य अच्छा ही परिणाम मिलेगा । " राकेश को थोड़ा सा सहारा हुआ । वह सोच रहा था कि उसे अवश्य उसकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। यह सोचकर ही वह सो गया । वह सुबह जल्दी उठा और उसके माता-पिता भी जल्दी से तैयार होकर और भगवान का आशीर्वाद लेकर वह सब स्कूल गए । राकेश में अध्यापिका जी को गुड मॉर्निंग विश किया । उसके माता-पिता ने भी वह दोहराया । अध्यापिका ने भी उन्हें विश किया ।अध्यापिका ने उन्हें राकेश का रिजल्ट दिया । अध्यापिका बोली , "राकेश बधाई हो तुम्हारे बहुत अच्छे अंक आए हैं। तुम हमारी कक्षा में प्रथम आए हो । " राकेश बोला , " धन्यवाद अध्यापिका जी यह सब आप के कारण ही हो पाया है आपने हमें ज्ञान से प्रज्जवलित किया तभी हम कुछ कर पाए । " अध्यापिका मुस्कुरा कर बोली, " धन्यवाद ! तुम्हें और तुम्हारे माता-पिता को खूब सारी बधाई हो । " राकेश और उसके माता-पिता रिजल्ट लेकर बाहर आए ।राकेश ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया उन्होंने भी राकेश को ढेर सारी बधाई दी और बोला कि बेटा मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं होती मेहनत का फल आपको अवश्य ही मिलता है । यह कहकर वह सब घर लौट गए । इस कहानी से हमें यह पता चला कि हमें हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं होती । हमें मेहनत का फल अवश्य मिलता है । 


Rate this content
Log in