STORYMIRROR

Akanksha Gupta (Vedantika)

Children Stories Children

3  

Akanksha Gupta (Vedantika)

Children Stories Children

राजा ब्रायन

राजा ब्रायन

1 min
252

जंगल में भी कुछ नियम है, कुछ कानून बनाए गए हैं वहाँ की संप्रभुता बनाए रखने के लिए। आज फिर से जंगलों की प्रजा अपने लिये एक राजा की प्रतीक्षा कर रही थी जिसका फैसला कुछ ही देर में होने वाला था। जंगल के वर्तमान राजा ब्रायन को चुनौती मिली थी एक दूसरे जंगल के राजा क्रिस्टा से जो अपने जंगल का विस्तार करने के लिए राजा ब्रायन को युद्ध के ललकार रहा था।

युद्ध अपने नियत समय पर आरंभ हुआ। दोनों ही राजा शेर आमने सामने युद्ध के लिए तत्पर थे। जैसे ही युद्ध आरंभ हुआ प्रजा ने राजा ब्रायन का उत्साहवर्धन करना शुरू किया। अपनी प्रजा का सहयोग पाकर राजा ब्रायन ने पूरे जोश के साथ युद्ध शुरू किया।

राजा क्रिस्टा राजा ब्रायन के ऊपर भारी पड़ रहा था। उसने बड़ी ही चालाकी से राजा ब्रायन को घायल किया और उनकी चोट का फायदा उठाकर उन्हें हरा दिया।

अब जंगल के नियम के अनुसार राजा ब्रायन की पत्नी को उन्हें छोड़कर राजा क्रिस्टा के साथ जाना था लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी। राजा ब्रायन का उत्तराधिकारी उनका बेटा ब्रिस्टू ने आकर क्रिस्टा को चुनौती दी। तिलमिलाए क्रिस्टा ने चुनौती स्वीकार की लेकिन जीत नहीं पाया। राजा ब्रायन को उनका राज्य वापस मिल चुका था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन