STORYMIRROR

Dr. Chanchal Chauhan

Children Stories Inspirational

4  

Dr. Chanchal Chauhan

Children Stories Inspirational

धार्मिक या वैज्ञानिक पुराण

धार्मिक या वैज्ञानिक पुराण

3 mins
336

यह कहानी है एक वैज्ञानिक बेटे की जिसे मेरी माँ अक्सर सुनाया करती थी । जब बच्चे थोड़ा सा पढ़ लिख जाते है तो वह माँ बाप को कम पढ़ा लिखा समझते हैं । 

आज अन्यास ही मुझे यह कहानी याद आ गई सोचा आप सबको इससे रूबरू कराऊँ । 


एक माँ अपने पूजा-पाठ से फुर्सत पाकर अपने विदेश में रहने वाले बेटे से फोन पर बात करते समय पूछा , "बेटा विदेश में  पूजा-पाठ भी करते हो या फुर्सत ही नहीं मिलती' "?


बेटे ने माँ को बताया - "माँ, मैं एक आनुवंशिक वैज्ञानिक हूँ । धर्म मे मेरी कोई आस्था नहीं।

मैं अमेरिका में मानव के विकास पर काम कर रहा हूँ ।

विकास का सिद्धांत, चार्ल्स डार्विन ।क्या आपने उसके बारे में सुना है ?" 


उसकी माँ मुस्कुरा कर बोली - “मैं डार्विन के बारे में जानती हूँ, बेटा । मैं यह भी जानती हूँ कि तुम जो सोचते हो कि उसने जो भी खोज की, वह वास्तव में सनातन-धर्म के लिए बहुत पुरानी खबर है “


“हो सकता है माँ !” बेटे ने भी व्यंग्यपूर्वक कहा ।


“यदि तुम कुछ होशियार हो, तो इसे सुनो,” उसकी माँ ने प्रति उत्तर दिया ।

“क्या तुमने दशावतार के बारे में सुना है ? विष्णु के दस अवतार ?” 


बेटे ने सहमति में कहा "हाँ! पर दशावतार का मेरी रिसर्च से क्या लेना-देना?"


माँ फिर बोली: लेना-देना है मेरे बेटे । मैं तुम्हें बताती हूँ कि तुम और मि. डार्विन क्या नहीं जानते हैं ? सुनो 


पहला अवतार था मत्स्य अवतार, यानि मछली | ऐसा इसलिए कि जीवन पानी में आरम्भ हुआ | यह बात सही है या नहीं ?” 


बेटा अब और अधिक ध्यानपूर्वक सुनने लगा |


उसके बाद आया दूसरा कूर्म अवतार, जिसका अर्थ है कछुआ, क्योंकि जीवन पानी से जमीन की ओर चला गया 'उभयचर (Amphibian)' | तो कछुए ने समुद्र से जमीन की ओर विकास को दर्शाया |


तीसरा था वराह अवतार, जंगली सूअर, जिसका मतलब जंगली जानवर जिनमें बहुत अधिक बुद्धि नहीं होती है | तुम उन्हें डायनासोर कहते हो, सही है ? 

बेटे ने आंखें फैलाते हुए सहमति जताई |


चौथा अवतार था नृसिंह अवतार, आधा मानव, आधा पशु, जंगली जानवरों से बुद्धिमान जीवों तक विकास |


पांचवें वामन अवतार था, बौना जो वास्तव में लंबा बढ़ सकता था | क्या तुम जानते हो ऐसा क्यों है ? क्योंकि मनुष्य दो प्रकार के होते थे, होमो इरेक्टस और होमो सेपिअंस, और होमो सेपिअंस ने लड़ाई जीत ली |" 


बेटा दशावतार की प्रासंगिकता पर स्तब्ध हो रहा था जबकि उसकी माँ पूर्ण प्रवाह में थी ।


छठा अवतार था परशुराम - वे, जिनके पास कुल्हाड़ी की ताकत थी, वो मानव जो गुफा और वन में रहने वाला था | गुस्सैल पर सामाजिक नहीं |


सातवां अवतार था मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, सोच युक्त प्रथम सामाजिक व्यक्ति, जिन्होंने समाज के नियम बनाए और समस्त रिश्तों का आधार |


आठवां अवतार था जगद्गुरु श्री कृष्ण, राजनेता, राजनीतिज्ञ, प्रेमी जिन्होंने ने समाज के नियमों का आनन्द लेते हुए यह सिखाया कि सामाजिक ढांचे में कैसे रहकर फला-फूला जा सकता है |


नवां अवतार था भगवान बुद्ध, जिन्होने मानव स्वभाव को खोजा | उन्होंने मानव द्वारा ज्ञान की अंतिम खोज की पहचान की |


और अंत में दसवां अवतार कल्कि आएगा, वह मानव जिस पर तुम काम कर रहे हो | वह मानव जो आनुवंशिक रूप से अति-श्रेष्ठ होगा |


बेटा अपनी माँ को अवाक होकर सुनता रहा |

अंत में बोल पड़ा "यह अद्भुत है माँ, भारतीय दर्शन वास्तव में अर्थपूर्ण है |"


पुराण अर्थपूर्ण हैं | सिर्फ आपका देखने का नज़रिया होना चाहिए धार्मिक या वैज्ञानिक ???????



Rate this content
Log in