STORYMIRROR

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Children Stories

3  

मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

Children Stories

अबार्शन

अबार्शन

1 min
336


 बेचारी प्रियंका को उसकी सासु व उसका पति उस दिन से टॉर्चर कर रहे थे, जब से पता चला है कि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण एक लड़की है।उस पर हर दिन - हर वक्त बस एक ही दवाब दिया जा रहा था..."अबार्शन" कराले, हमें लड़की नहीं लड़का चाहिए।

प्रियंका ने भी कसम खा ली थी कि मर जायेगी पर अपनी बेटी को हर हाल में ये दुनिया में ला के दिखायेगी, इसीलिए बस वह चुपचाप अपनी सासु और पति के अत्याचार सह रही थी।

एक दिन तो प्रियंका की सास ने अत्याचार की सारी हदें पार कर दी।अब प्रियंका से चुप न रहा गया, उसने रोते - चिल्लाते कह ही दिया -

"अगर आपकी माँ ने भी अपना "अबार्शन" कराया होता तो क्या आज आप यहां मुझे पीट रही होतीं.... क्या आपके इस बेटे का अस्तित्व होता?"

 इतना सुनते ही मानो दोनों मां बेटे को लकवा मार गया।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन