STORYMIRROR

Anju Kharbanda

Children Stories

3  

Anju Kharbanda

Children Stories

वो दोस्ती

वो दोस्ती

1 min
278

दोस्ती

बात बात में कट्टी

बात बात में अब्बा

छोटी सी ग़लती पर

सौ सौ मुक्के

हाय! ओ मेरे रब्बा!


दोस्ती

कॉपी बैग से निकाल

घर ले जाने की

दोस्त का टिफ़िन

मौका पाते ही

चट कर जाने की !


दोस्ती

कभी रूठने की

कभी मनाने की

कभी कभी यूँ ही

दोस्त से पंगा ले

उसे चिढ़ाने की!


दोस्ती

किताबों के लेन देन

के बहाने

दिन भर के किस्से

एक दूसरे को बताने की

कानों में खी खी कर

हँसने और हँसाने की!


दोस्ती बस वही

बचपन की दोस्ती!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन