STORYMIRROR

Chetna Gupta

Others

3  

Chetna Gupta

Others

वो भाई है मेरा

वो भाई है मेरा

1 min
301

एक बड़ा भाई है मेरा,

वो कभी मेरे गिरने पर

हाथ नहीं बढ़ाता 

इसलिए नहीं क्योंकि वो

मुझे सम्हालना नहीं जानता 

पर इसलिए क्योंकि वो मुझे खुद

सम्हलते हुए है देखना चाहता।


वो भाई है मेरा

जो कभी बीमार पड़ता था तो

मेरे हाथों से खाना खाता

और अपने सारे काम

"मैं बीमार हूँ "कहकर करवाता

 पर मेरे बीमार होने पर उसे

थोड़ा भी तरस नहीं आता 

बड़ा है न तो प्यार थोड़ा कम जताता।


वो भाई है मेरा

जो कभी बाहर से

दोस्तों के साथ खाता

तो घर पर आकर मुझे चिढ़ाता

और जब उससे पूछती मेरी

याद आई तो वो न कह जाता

पर फिर क्यों वो मेरे लिए आते हुए

कुछ खाने का ख़रीद कर लाता।


वो भाई है मेरा

जो अकेला इंसान है जिससे

मैं बेवजह भी डर जाऊँ

पर अगर वो लेट हो जाये और

कॉल भी न उठाये तो फिर सबसे

ज्यादा उसपर मैं ही चिल्लाऊं

उससे पूरे दिन डॉट और मार मैं खाऊँ

पर रात को सोने के बाद उसके हाथों से

अपने गालों पर प्यार भरा स्पर्श मैं पाऊँ।


Rate this content
Log in