वक्त को बदलते हुए देखा है
वक्त को बदलते हुए देखा है
1 min
943
आज मन को मचलते हुए देखा है
मैंने एक बार फिर वक्त को बदलते हुए देखा है ।
ख़ुशियों को हाथों से फिसलते हुए देखा है
मैंने आज एक बार फिर वक्त को बदलते हुए देखा है ।
बारीश की बूंदों को मचलते हुए देखा है
मैंने आज एक बार फिर वक्त को बदलते हुए देखा है ।
प्यार को रंग बदलते हुए देखा है
मैंने आज एक बार फिर वक्त को बदलते हुए देखा है।
ख़ुशियों को ग़म में बदलते हुए देखा है
मैंने आज एक बार फिर वक्त को बदलते हुए देखा है ।।
