वास्तविक
वास्तविक
1 min
229
क्या यह हमारा देश है?
जहाँ पर आज भी लड़कियों की
इज़्ज़त नहीं की जाती
जहाँ पर आज भी हम
उन चार दीवारों के बीच रहते है
जहाँ पर आज भी कोई भी
चीज करने से पहले बड़ों
की इजाज़त लेनी पड़ती है
जहाँ पर आज भी भेदभाव
किया जाता है
आखिर कब तक
ऐसा चलता रहेगा
और कब तक हम खुद को
चार दीवारों के बीच ही रखेंगे
कब सब कुछ ठीक होगा
क्या सिर्फ एक उम्मीद है
या कुछ बदलेगा भी ?
कटु पर सत्य है
आज की वास्तविकता
