STORYMIRROR

Rajkumar Sharma

Others

4  

Rajkumar Sharma

Others

उत्तर प्रदेश के 75 जनपद

उत्तर प्रदेश के 75 जनपद

1 min
263

तर्ज़- बुन्देली गीत आल्हा....


यूपी में हैं जिला 75,

सुन लाइयो तुम ध्यान लगाय।

आजमगढ़, बहराइच, बलिया,

नगर कानपुर और देहात।।


गोंडा, बरेली, हापुड़, सम्भल,

झाँसी, आगरा, फर्रुखाबाद।

मैनपुरी, मिर्जापुर, मेरठ,

मथुरा, महोबा, मुरादाबाद।।


बाँदा, बाराबंकी, बदायूँ,

एटा, इटावा, फैजाबाद।

अमरोहा, जालौन, जौनपुर,

ग़ाज़ीपुर, गाजियाबाद।।


चन्दौली, बिजनौर, फतेहपुर,

सोनभद्र और श्रावस्ती।

चित्रकूट, कन्नौज, ललितपुर,

रायबरेली, मऊ, बस्ती।।


गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर,

और अमेठी, औरैया।

कासगंज, कौशाम्बी, खीरी,

कुशीनगर और देवरिया।।


बुलन्दशहर, लखनऊ, रामपुर,

पीलीभीत, सहारनपुर।

सीतापुर, प्रतापगढ़, शामली,

वाराणसी, सिद्धार्थनगर।।


अलीगढ़, बागपत और हमीरपुर,

शाहजहाँपुर और उन्नाव।

संतकबीर नगर, बलरामपुर,

प्रयाग राज है सुंदर नाम।।


जिला फिरोजाबाद ,हाथरस,

फिर आगे रविदास नगर।

हरदोई, महराजगंज है,

फिर जानो अम्बेडकरनगर।।


चौहत्तर सुल्तानपुर है,

नगर मुजफ्फर पचहत्तर।

याद करो जी, काम आएँगे,

U. P के जनपद पचहत्तर।।



Rate this content
Log in