STORYMIRROR

Saima Kuttikar

Others

2  

Saima Kuttikar

Others

तू मेरी ज़िन्दगी में आया था

तू मेरी ज़िन्दगी में आया था

1 min
218

कड़ी धूप में, मैं चल रही थी

अचानक मौसम बदल गया था

लेकर सारे जहाँ की खुशियाँ

तू मेरी ज़िन्दगी में आया था


महकती मिट्टी के साथ

प्यार की बरसात ले आया था

ऐसा माहौल तूने बनाया था

मेरा दिल चुराया था


आसमान खूबसूरत सा लगने लगा था

मुझे तो जैसे तूने फलक पे बिठाया था

लेकर सारे जहाँ की खुशियाँ

तू मेरी ज़िन्दगी में आया था


तुमसे दूर अब रहा नहीं जा रहा था

मुझे भी तुमसे प्यार हो रहा था

तेरी आँखों में खोना चाहती थी

तेरे संग संग चलना चाहती थी


सब कुछ एक सुनहरे सपने जैसा लग रहा था

तू मुझे अलग ही दुनिया में ले आया था

लेकर सारे जहाँ की खुशियाँ

तू मेरी ज़िन्दगी में आया था


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन