STORYMIRROR

Ajit Ray

Others

3  

Ajit Ray

Others

तिरंगे का दर्द

तिरंगे का दर्द

1 min
14.2K


जब
निर्माण हुआ मेरा
तब
मुझे
खूबसूरत बनाने को
लिया गया
केसरिया रंग
देवताओं को
मानने वालों से
फिर
लिया गया
श्वेत रंग
यिशु के
अनुयाईयों से
और फिर
लिया गया
हरा रंग
अल्लाह के बंदों से
और
अन्त में
मेरी खूबसूरती को
बुरी नजर से बचाने
लगाया गया
चक्र के रूप में
काला टीका भी
फिर भी
ना जाने
किस की नज़र लगी
आज
मेरा हर रंग
मुझसे
जुदा होना चाहता है
धर्म के नाम पर


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन