श्री गणेश स्तुति (२)
श्री गणेश स्तुति (२)
1 min
199
लगा दरबार है,
गणेशा आपका।
ना पारावार है ,
प्रभु जी आपका।।
देव हैं सब खड़े,
प्रभाव है आपका।
सभी वो चाहते,
समर्थन आपका।।
लगा दरबार...
आगे तुमको करें,
उन्हें बल आपका।
सभी का हो भला,
प्रेम से आपका।।
लगा दरबार...
जिन्हें है मिल गया,
प्रभु वर आपका।
जगत सब चाहता,
वो चेला आपका।।
लगा दरबार...
खुशी से घर भरा,
कृपा से आपका।
वहां मंगल हुए ,
भजन जहां आपका।।
लगा दरबार...
