STORYMIRROR

सबके सामने दिल को खोला ज़रा कम करो

सबके सामने दिल को खोला ज़रा कम करो

1 min
14.2K


सबके सामने दिल को खोला ज़रा कम करो
दोस्त बनाने हों यहाँ तो बोला ज़रा कम करो

दिलों में तुम्हारी इज़्ज़त हमेशा ही बनी रहेगी
दरकार बस इतनी है कि मिला ज़रा कम करो

दावा है कि तुम्हें ताँबा भी खरा सोना लगेगा
तराज़ू-ए-वफ़ा में दोस्ती तोला ज़रा कम करो

इश्क़ से यक़ीनन तुम्हें उम्र भर सुकून मिलेगा
बस मजबूरियों का राज़ खोला ज़रा कम करो

आज तो रौशन है ही कल भी लौ जलती रहेगी
बस इन बुझे हुए दर्दों को शोला ज़रा कम करो


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन