STORYMIRROR

Phool Singh

Others

4  

Phool Singh

Others

रंग और हम

रंग और हम

1 min
328


कहने तो रंग है यारों, महत्व इनका जानो आज

दिखाई हमें हर ओर जो देते, सागर से ले खुले आकाश।।


उत्साह, उमंग का लाल रंग है, सफरॉन शुद्धता लाता खास

पीला बताता बौद्धिक क्षमता, हरा खोलता नए-नए राज।।


सफ़ेद दिखाता पारदर्शिता को, काले रंग की भी अद्भुत बात

नीला बताता शरीर अवस्था, युवा जैसा आत्मविश्वास।।


अनंत संभावनाओं को दर्शाता, विश्वास जगाता है ये खास

सहस्यों में लेता गहरी रुचि, देता उनको ये विस्तार।।


भाग्य उदय में भी ये ही सहायक, नींद दिलाता हमें हर रात

मक्खी, मच्छर दूर भगाता, शांति की देता ये सौगात।।


नीला जल और नीला नभ है, नीली अपनी धरती यार

नीले रंग की महिमा क्या गाऊँ, नीले रंग के सब अवतार।।


विष्णु से लेकर साक्षात शिव को, रंगे देखते हम दिन रात

देवियों को भी नीला रंग ही भाया, नीले को दिया रंगों का ताज।।


रहस्य भरी है दुनिया रंगों की, ना जन्म भी इनका ज्ञात

प्रकृति में ऐसा बिखरा है, वो भी करती उन पर नाज।।


सौंदर्य का प्रतीक होते रंग है, हर रंग के होते गुण भी खास

अचंभित कर देते सबको, जान जो लेता रंगों के राज।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन