STORYMIRROR

Rakesh Kushwaha Rahi

Others

4  

Rakesh Kushwaha Rahi

Others

मुझे खबर ही नही

मुझे खबर ही नही

1 min
385

ये जमाना है तुम्हारा

हर खुशी है तुम्हारी

लोग करते है बाते बहुत सी यहाँ

मुझे खबर ही नही मै बेखबर ही सही।


बादल भी है बेवफा सा जरा

तप रहा है शहर आग सा मेरा

हो रही है बारिश तुम्हारे शहर में

मुझे खबर ही नही मै बेखबर ही सही।


बङे चर्चे है तुम्हारे

शहर के अखबारों में

लोग पूछते है मुझसे खबर है तुम्हे

मुझे खबर ही नही मै बेखबर ही सही।


जब तुम आये मेरे शहर मे

लोग आने लगे मेरे नजर मे

मै कैसे बता पाऊँगा तुम्हारा पता

मुझे खबर ही नही मै बेखबर ही सही।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन