STORYMIRROR

nisha rathore

Children Stories

4  

nisha rathore

Children Stories

मुगल

मुगल

1 min
400

जब देश मे आया मुगलो का शासन।

तो सब राजवंशियो के हिल उठे सिहांसन।।


राजवंशियो ने मुगलो को अपना माना।

फिर भी मुगलो ने उनको दुश्मन जाना।।


मुगलो ने हिन्दूओ पर अत्याचार किया।

वह जब भी बोले उन पर सीधा वार किया।।


हिन्दूओ पर लाद दिए गए अनेको प्रकार के कर।

मुगलो ने डरा धमकाकर झुकाए हिन्दूओ के सर।।


अकबर ने हिन्दुस्तान को कब्जे मे करने की ठानी थी।

फिर भी किसी हिन्दू ने उसके खिलाफ तलवार नही तानी थी।।


अकबर ने हिन्दूओ को मुगल बनने पर मजबूर किया।

उन बेचारो को अपने ही धर्म से दूर किया।।


अकबर ने अब आमेर को अपने कब्जे मे लिया।

सुजामल जैसे राजद्रोहीयो ने उसका साथ दिया।।


अकबर ने राजवंशियो से सम्बन्ध बनाया था।

फिर भी हिन्दुस्तान को अपनी मुठ्ठी मे नही कर पाया था।।


अब हिन्दू - हिन्दू आपस मे लङने लगे।

मुगल धीरे-धीरे हिन्दुस्तान पर कब्जा करने लगे।।


अकबर ने अपनी राजनीतिक मे बदलाव किया।

हिन्दूओ को अपने राज्य मे उच्चा स्थान दिया।।


कुछ राजवंशियो ने अकबर की अधीनता मानी।

महाराणा प्रताप ने उसके खिलाफ तलवार तानी।।


अकबर ने कूटनीति का लिया सहारा था।

फिर भी महाराणा प्रताप उसके सामने कहां हारा था।।


हल्दीघाटी मे सज गया समर।

महाराणा प्रताप हो गया अमर।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from nisha rathore