STORYMIRROR

Suvarna Jadhav

Others

2  

Suvarna Jadhav

Others

मसाला

मसाला

1 min
3.0K

खाने में हल्दी, नमक, मिर्च-मसाला

जरूरी होता है,

उससे ही भोजन में

स्वाद आता है।


भोजन में नमक, मिर्च-मसाला

सही मात्रा में हो तो स्वाद लाता है,

उपर से हो तड़का

तो और बढ़ता है स्वाद।


अधिक या बहुत कम हो गया मिर्च-मसाला

तो बिगड़ जाता है स्वाद ।


उसी तरह जीवन में

सुख के साथ-साथ दुख भी जरूरी होता है,

मुसीबतों का कभी लगता है तड़का

तो इन्सान निखर जाता है।


थोड़ी खुशी थोड़ा ग़म

जिंदगी का स्वाद बढ़ाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन