STORYMIRROR

Vishal Chopra

Others

3  

Vishal Chopra

Others

मैं शंकर हूँ

मैं शंकर हूँ

1 min
14.2K


मैं सौम्य हूँ, मैं रूद्र हूँ,

मैं सूक्ष्म हूँ, मैं स्थूल हूँ,

मैं कंचन हूँ, मैं धूल हूँ,

मैं कण-कण में हूँ,

मैं गण-गण में हूँ,

मैं अनादि हूँ,

मैं क्षण-क्षण में हूँ |


मैं आरंभ हूँ, मैं इति हूँ,

मैं प्रलय की लय,

प्रकृति की कृति हूँ,

मैं समृद्धि हूँ,

मैं क्षति हूँ,

मैं ध्यान हूँ,

मैं शक्ति हूँ,

मैं ही भक्त,

और भक्ति हूँ |


मैं स्थिर हूँ,

मैं निरंतर हूँ,

मैं विनाश हूँ,

मैं भयंकर हूँ,

मैं कैलाश हूँ,

मैं कंकर हूँ,

मैं ही सत्य,

मैं ही सुन्दर,

मैं शंकर हूँ |


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन