STORYMIRROR

Devkaran Gandas

Others

3  

Devkaran Gandas

Others

मैं भारत हूं - 4

मैं भारत हूं - 4

1 min
189

मैं भारत हूं,

वही भारत जिसे

माना गया है विश्व गुरु।

वही भारत जिसने

दुनिया को दिया

आध्यात्म का ज्ञान।

वही भारत जिसने

दुनियां को दिया

ज्योतिष और विज्ञान।

वही भारत जिसे

लूटने आए अरब और

इंगलिस्तान।

वही भारत जिसने

अपना रक्त पिलाकर

पाला है कई राष्ट्रों को।

लेकिन अब मैं बदल रहा हूं

अब मेरी प्रजा जागृत हो रही है ,

अब यहां नहीं चलेगी

उन लोगों की

तोड़ो और राज करो की नीति।

अब नया भारत रचने चला है

एक नया इतिहास और

फिर से बनेगा विश्व का सिरमौर ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन