STORYMIRROR

Sanjay Yadav Nirala

Others

4  

Sanjay Yadav Nirala

Others

माटी का सौदा कभी किया नहीं

माटी का सौदा कभी किया नहीं

1 min
293


गुमाँ खुद पर हमने कभी किया नहीं

अपनी माटी का सौदा कभी किया नहीं

बांटा है हमने लोगों का हरदम दर्द

किसी को दर्द स्वप्न में भी कभी दिया नहीं

नामुराद हरकतों से कब तक बचेगा तू

दिखाता है तेवर, कहता है कुछ किया नहीं

जिम्मेदारीयों से अपने कभी पीछे हटा नहीं

अपनी पुरखों को भी रुसवा कभी किया नहीं

ये जमीन ये आसमान पर कब हुई तुम्हारी बपौती

भगवान ने इसका हक तुमको कभी दिया नहीं

दिखाता है तूँ खुद को सबका मददगार

किसी ने तुझे इसकी इजाजत दिया नहीं

टकराकर साहिल से हर लहर बिखर जाती है

मुझको आंकने का सबब तूझे दिया नहीं

एक बार आकर देख लेना मेरी हैसियत 

फिर मत कहना की मौका हमने दिया नहीं

किसी के गुरूर को ऐसे ही जाने दिया नहीं

बेवजह किसी को सलाह भी दिया नहीं

अब भी वक़्त है सम्भल जा तूँ

वर्ना दुश्मनों को हमने जीवन दान दिया नहीं

तुम कहते हो ये जमीन पर हक़ तुम्हारा है

एक कतरा खून का कभी तुमने दिया नहीं

सदियों से बह रही प्यार की बयार निराला

प्यार पर अपना एकाधिकार कभी किया नहीं!


Rate this content
Log in