कर्मों का हिसाब
कर्मों का हिसाब
1 min
198
वक्त का लिखा,
कौन टाल पाया है,
कर्मों के हिसाब से, सबने
अपना आसमान बनाया है,
सफर जिंदगी का,
बहुत कुछ सीखा गया,
मतलबी दुनिया में,
लोगों के नकाब उतार गया,
अच्छों के साथ, अच्छा ही हो,
ये जरूरी तो नहीं,
कर्मों ने पिछले जन्मों का हिसाब,
इस जन्म में करवाया है।।
