ख़ुशी
ख़ुशी
1 min
331
क्यूँ उदास बैठे हो,
क्या कमी है,
हमेशा खुश रहो,
यही जिंदगी है ।
रंग भरो अपने जीवन में,
आगे आगे चलते रहो,
खुश रहो हमेशा कुछ भी हो,
पथ पर अपने बढ़ते रहो।
ख़ुशी नहीं किसी वस्तु में,
ना ही किसी आधार में,
खुद से खुश हो जाना तुम,
खुशियां ढूंढो प्यार में ।
नफरत की भाषा तुम भूलो,
सबको प्यार बांटो तुम,
राह दिखाओ आगे सबको,
हँसाओ सबको, रहो ना गुम।
इस जीवन का यही है मतलब,
आगे बढ़ते जाना है,
खुश रहना और प्यार बाँटना,
यही सबको समझाना है।
