इतनी जल्दी क्या थी
इतनी जल्दी क्या थी
1 min
434
मेरे अपनों ने
मेरे मरने पर
ये चर्चे किए
उसे मरना ही था
इतनी जल्दी क्या थी
दो चार दिन
रुक जाता
फिर चला जाता
उसे जाना ही था
इतनी जल्दी क्या थी
महफिल हमारी
सजायेगा कौन
ये तो बस
उसे ही पता था
इतनी जल्दी क्या थी
कभी कोई गिला
शिकवा न रहा
जो भी कहता
सच कहता था
इतनी जल्दी क्या थी
एक बात बताओ
कौन उसका
सबसे करीबी था
ये बात उसने बताया था
इतनी जल्दी क्या थी
एक दोस्त ने
प्यार से कहा
ये भी कोई बात है
हर कोई करीबी था
इतनी जल्दी क्या थी
चलो मजार पर उसके
वहीं पूछते है
अरमान बताएगा
कौन अपना कौन पराया था
इतनी जल्दी क्या थी
कोई बताएगा...
इतनी जल्दी क्या थी ?
