STORYMIRROR

Neeraj Kumar

Others

2  

Neeraj Kumar

Others

ईश्वर है, ईश्वर नहीं है

ईश्वर है, ईश्वर नहीं है

1 min
13.9K


 

उसे ईश्वर में यक़ीन नहीं था

वह यक़ीन करना भी नहीं चाहता था

उसने खिड़की खोली

सामने एक विशाल पहाड़ था

उसे देखना था

पहाड़ के उस पार

उसने ईश्वर से कहा

कल सुबह तक हटा दो

इस पहाड़ को

मेरी खिड़की के सामने से

सुबह हुई

उसने खिड़की खोली

पहाड़ वहीं था

विशाल, अचल

वह बाहर आया

चिल्ला चिल्ला कर कहने लगा

मैं तो पहले ही कहता था

ईश्वर नहीं है

ईश्वर नहीं है

वह ख़ुश था

उसने ईश्वर को झुठला दिया था

...... नीरज कुमार नीर 

Mob 08797777598


Rate this content
Log in