ईमानदार आदमी
ईमानदार आदमी
1 min
475
अपने जीवन में सभी कर्तव्यों को,
जो निष्ठा पूर्वक निभाते हैं।
सत्य अहिंसा की राह पर चलकर,
अपना जीवन बिताते हैं।
धर्म, संस्कृति और मर्यादा का,
प्रण धैर्य पूर्वक निभाते हैं।
मन में देशभक्ति का भाव संजोकर
कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते जाते हैं।
दीन-दुखियों की कर सेवा,
मानवता धर्म निभाते हैं।
धन-संपत्ति लोभ का मोह छोड़कर,
सादगी पूर्ण जीवन बिताते हैं।
झूठ,फरेब, हिंसा से दूर,
सत्कर्म कर सदमार्ग अपनाते हैं।
राग, द्वेष, ईर्ष्या भाव त्यागकर,
प्रेम के दीप जलाते हैं।
ईमानदारी के इन गुणों को,
जो निज जीवन में अपनाते हैं।
जग मे चमकते, ध्रुव तारे की भाँति,
"ईमानदार आदमी" कहलाते हैं।
