हिंदी दिवस
हिंदी दिवस
हिंदी हमारी मात्र भाषा
हिंदी पर करें गर्व हम
बोलें हिंदी लिखें हिंदी
पढ़ें हिंदी
बच्चों को भी
सिखाये हिंदी
उनके मन मे
बसाएँ हिंदी
हम भी अंग्रेजी ज्यादा
हिंदी कम बोलते हें
बच्चों को भी अंग्रेजी
का ही ज्ञान
ज्यादा कराते हें
अंग्रेजी विद्यालय
में पढ़ाते हें
सरकारें भी आज
अंग्रेजी माध्यम के
विद्यालय खोल रही
फिर कैसी हिंदी की
वकालत कर पा रही
अंग्रेजी भाषी के
सामने अपने को
हीन समझते हें
आधी अंग्रेजी आधी
हिंदी बोलते हें हम
जिसे हिंगलिश
कहते हें हम
फिर हिंदी दिवस
मनाते हें हम
क्या किसी को
जिसकी मातृभाषा
हिंदी हो किसी
दिवस को मनाने की
आवश्यकता है
हम खुद अपनी
पहचान खोते जा रहे
हिंदी सप्ताह हिंदी लेखन
प्रतियोगिता ना जाने
क्या क्या करना होगा
हिंदी को पुनः
स्थापित करने के लिए
जब अन्य देश के
वासी कहीं भी अपनी
भाषा को नहीं त्यागाते
हमने क्यों विदेशी
भाषा को अपना
गहना बनाया है
किसी भी भाषा का
ज्ञान बुरा नहीं होता
लेकिन उसे अपनी
बोलचाल की भाषा
नहीं बनाया जाना चाहिए
तभी मिलेगा हिंदी को
उचित स्थान हिंदी बनेगी
हमारी पहचान हिंदी
को मिलेगा सम्मान
जब हिंदी को मिलेगा
राष्ट्रभाषा का मान
सो वर्ष की गुलामी का
निशान आज भी हम
अपने सर पर
लेकर घूम रहे हें
अंग्रेजी को अपनी
भाषा ओर हिंदी को
विदेशी बना रहे हें
हिन्दी अपनी राष्ट्र भाषा
का स्थान हम
आज तक नहीं दे पाए
फिर हम किस बात के
लिए गर्व करते हें के
हम हिन्दुस्तानी
हमारी भाषा हिंदी
हमारा देश महान
हमारी संस्कृति पुरानी
हों अग्रसर हम इस
ओर जिससे पाए
हिंदी संस्कृति एक
राष्ट्रभाषा का स्थान
लाएं प्रस्ताव संसद में
ओर दिलाएं अपनी
मातृभाषा को सम्मान।