गुलाबी कपड़ों में चंचल सी लड़की
गुलाबी कपड़ों में चंचल सी लड़की
1 min
191
वो दौड़ती
थकती
बैठ जाती
और जब
थोड़ा सा
तन को
आराम
मिल जाता
तो मन की
चंचलता
फिर उछाल
मारता
और दौड़ने लगती
अपने सखियों के साथ
खूब खेलती
गुलाबी कपड़ों में
वो बला की
खूबसूरत दिखती
उसकी ये चंचलता
उसके यौवन पर
चार चांद लगा देता
वो सुंदरता का
पर्याय बन जाती।
