गप्पू
गप्पू
1 min
302
डैडी ओरिजिनल ये फेक हो गया।
ग़लती से सही पर मिस्टेक हो गया।
जीन्स है विदेशी फ़टी हुई है जेब।
सर पे है टोकरी और खाता है सेब।
सोने में सबको करता है ओवरटेक।
विज़डम से पैदल है वाणी पे ब्रेक।
कुछ कहने को हकलू लगता जब ज़ोर।
कहते हैं सारे वन्स मोर वन्स मोर।
हकलों का मार्किट में रेट हुआ हाई।
और चमचे दिखाते पहाड़ जो है राई।
नॉलेज का मार्किट में चेक हो गया।
सिस्टम है जो भी कि शेक हो गया।
कि गप्पू ही हकलू ही ग्रेट हो गया।
सच में सही पर मिस्टेक हो गया।
