ग़ौर करो तो..
ग़ौर करो तो..
1 min
220
गौर करो तो,
पता चलता है
कि सूखे पत्ते टहनी से
क्यों अलग होते हैं।
आने वाले नवजीवन के लिए
वो पहले ही
जगह खाली कर देते हैं,
इसी से तो
पेड़ सेहतमंद और खुशहाल रहता है।
और एक इंसान है
जो अपनी कुर्सी,अपना रुतबा,अपना ओहदा
इन्ही में फंसकर
एक ही जगह ज़मा रहता है,
और भावी पीढ़ी को
दरदर भटकना पड़ता है।
देश नाम का पेड़
इसी समस्या से जूझ रहा है।
कड़वा है पर सच है।
