STORYMIRROR

Dimple Gaur

Others Tragedy

2  

Dimple Gaur

Others Tragedy

दुनिया की आधी से ज़्यादा आबादी

दुनिया की आधी से ज़्यादा आबादी

1 min
318


दुनिया की आधी से ज्यादा

आबादी के पैरों में

चुभती है रहती है कंक्रीट

लहूलुहान एड़ियों से रिसता है लहू


लहू !

जिसमें हीमोग्लोबिन की मात्रा

होती है बहुत ही कम


उन्हें नहीं पता न्यूटन के नियम

उन्हें नहीं मालूम आचार संहिता


उन्हें नहीं पता उनके देश का संविधान

उन्हें नहीं पता

क्रांति ! किस चिड़िया का नाम है !


उन्हें नहीं पता

मोटी किताबों की खुशबू !


उन्हें पता है तो बस !

निवालों की अहमियत


उन्हें पता है,भूख का सही मतलब....




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन