STORYMIRROR

Phool Singh

Others

4  

Phool Singh

Others

दोष मै किसकों दूँ

दोष मै किसकों दूँ

1 min
306


हार गया जो मैदान तो 

हार का दोष मैं किसकों दूँ 

कर्म भी मेरा धर्म भी मेरा 

दोष कमियों का किसकों दूँ..


मेहनत करना काम मेरा तो 

ना करने का दोष किसको दूँ 

मौज मस्ती में समय गंवाया 

असफलता का दोष किसकों दूँ..


हार से खुलता जीत का रास्ता 

जीत श्रेय मै किसकों दूँ

करने से पहले हार मान जाऊँ तो 

दोष हार का किसकों दूँ..


निर्वाह किया ना सुखी जीवन का 

नाकामयाबी का दोष किसकों दूँ 

रोका था ना जब किसी ने 

इस बात का दोष मै किसकों दूँ..


कितनी सुंदर जिन्दगी है ये 

ना जीने का दोष किसकों दूँ 

हर पल हर क्षण खुशी दे जाती 

ना लाभ उठाने का दोष किसकों दूँ..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन