बुढ़ापा
बुढ़ापा
1 min
182
हर किसी का बुढ़ापा
बेगाना होता है
पास में सब होते हैं
फिर भी हर कोई
अनजाना होता है
कोई नहीं होता है पास में
फिर भी बैठते हैं आस में
एक दिन कोई आएगा
साथ हमें ले जाएगा
ना कोई आता है
और ना साथ ले जाता है
हमारी जिंदगी का हर लम्हा
यहीं ठहर जाता है
