बीत गया बचपन
बीत गया बचपन
1 min
298
सुबह देर तक सोना
रात को पहले सोना
छूट गया लड़कपन
बीत गया बचपन।
पढ़ने के बहाने
खेलने चले जाना
छूट गया लड़कपन
बीत गया बचपन।
मां के हाथों खाना
पिता के हाथों नहाना
छूट गया लड़कपन
बीत गया बचपन।
बड़े भाई का प्यार
बहन कि दुलार
छूट गया लड़कपन
बीत गया बचपन।
शिक्षक की मार
दादाजी का प्यार
छूट गया लड़कपन
बीत गया बचपन।
