भारतमाता
भारतमाता
1 min
240
जिस मिट्टी पर जन्म हुआ
उस मिट्टी का हम पर कर्ज़ है
भारतमाता की रक्षा ही
हर भारतीय का फ़र्ज़ है।
जिस धरा पर पैर रखा
हमें उस धरा की सौगंध हो
सौ वार खाकर भी लड़ेंगे
शत्रु चाहे अनंत हों।
इस धरा की पवित्र गंगा
साक्षी है इस बात की
हमें चीर देंगे शत्रुओं को
चाहे उनकी ढाल हो फ़ौलाद की।
भारतमाता की रक्षा हेतु
हम करते हैं अपने प्राण अर्पित
भारतमाता की ममता के बदले
हम करते हैं अपना सर्वस्व समर्पित।
