बेस्ट फ्रेंड फ़ॉर एवर
बेस्ट फ्रेंड फ़ॉर एवर
1 min
235
जब विश्वास टूट गया था,
दोस्ती से,
तब तूने ही भरोसा दिलाया था।
जब सब लगने लगे थे,पराए,
तब तूने ही विश्वास दिलाया था।
एक के जाने से नहीं होती दुनिया ख़तम,
ये तूने ही सिखाया।
अगर है कोई ग़लत तो सही भी है,
चुनो उन्हें जो तुम्हरे लिए सही है,
ये तूने ही सिखाया।
जिसमे लगता था डर अब,
अपनों को अपना कहने में,
तब विश्वास तूने दिलाया था,
अपनों को अपना कहने में।
तू ना होती तो अकेली होती आज,
अब जो विश्वास दिलाया है,
उसे ना तोड़ना कभी,
क्युकी तू है अब दिल में,
बेस्ट फ्रेंड फ़ॉर एवर के साथ।
