STORYMIRROR

Aarti Sirsat

Children Stories Others

3  

Aarti Sirsat

Children Stories Others

बचपन तेरी याद बड़ी आती है

बचपन तेरी याद बड़ी आती है

1 min
256


बचपन की वो मासूम सी 

शैतानियां याद आती है...

हम आगे मम्मी हमारे पीछे

दौड़कर आती है...

बचपन तेरी याद बड़ी आती है...


न किसी चीज का लोभ

न किसी दुख कि चिंता...

वो बीती रातें सब याद

दिलाती है...

बचपन तेरी याद बड़ी आती है...


ऊंच नीच का ज्ञान नहीं

ना थी खुद की खबर...

बीन पूछे चले जाते थे किसी

के भी घर के भीतर...

बचपन तेरी याद बड़ी आती है...


दादी का वो लाड़ दादाजी

कि वो कहानियां सुनते

सुनते सो जाना, आज भी

वो कमी सताती है...

बचपन तेरी याद बड़ी आती है...


ये जवानी बड़ा रूलाती है,

बचपन तेरी याद बड़ी आती है...

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन