STORYMIRROR

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Others

3  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Others

बचपन से पचपन की अनुभूतियां

बचपन से पचपन की अनुभूतियां

1 min
308


शरारतें बचपन की ज़िंदगी

खूबसूरत यादों का आईना।

अजीब हरकठें भाती

पहली बारिश में भीगना माँ

बापू को सताना माँ बापू के

लिये शरारते खुशियों का खजाना।।

बचपन की शरारते चोरी से गुड़ खाना

वारिस का पानी कागज की कश्ती में

समंदर का बहाना।।

बचपन मे भाई बहनों से लड़ना झगड़ना

गुड्डे गुड्डी का खेल कट्टी

मिल्ली मिलना रोना मुस्कराना।।

बचपन की शरारतों में शामिल 

कीचड़ मिट्टी धूल अंधेरे आवाज़ से

डर जाना।।

माँ बापू कोशिश करते डर जाऊं 

सो जाऊं शरारतों से अच्छा लगता

माँ बापू को रात रात जगाना।।

शरारतों में शामिल गली मोहल्लों

के गायो कुत्तो संग खेलना

गोदी में घूमना जब भी गोदी से

नीचे उतरता रोना चिल्लाना।।

घर की तमाम साज सज्जा को

बिखेरना मना करने पर जिद्द ऐसी

करना दूँनिया ही सर पे उठाना।।

रूठना मानना पे सिर पैरों की

मांग पे माँ बापू रिश्ते नातों को झुकाना।।

कहते सब बचपन भगवान का रूप

भगवान भी बचपन का बहाना तराना।।



Rate this content
Log in