STORYMIRROR

Chetan Kashyap

Others

3  

Chetan Kashyap

Others

बारिश और बच्चा

बारिश और बच्चा

1 min
291

नंग-धड़ंग

मस्त मलंग

बच्चा

बीच सड़क पे


सड़क पे

पानी बारिश का

उसका ताल-तलैया

उछले-कूदे अपनी धुन में

छप-छप, ता-ता थैया


भर अंजुलि

पानी उलीचे

उड़े जो छींटे

आँखें मीचे

बाप की आँखें

भले मुस्काए

माँ की आँखें बरजें


बात सड़क की

नहीं है भाई

सड़क नहीं

यह खाई है

जो छोटे

और बड़े मकानों

के बीच में आई है


लेकिन बच्चा क्या जाने

किस बात का है अब क्या माने

पानी जो मुश्किल से बरसा है

वो तो बस उसको जाने

माँ की आँखें बरजें – बरजें

वो अपने मन की माने



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन