STORYMIRROR

Preet Rathi

Others

2  

Preet Rathi

Others

"आया वसंत"

"आया वसंत"

1 min
248

आया वसंत आया वसंत

आया आया ये आया,

वसंत सुहाना आया।

मौसम ये जाड़े का जाने लगा है

सूरज सुनहरा ये  दमकने लगा है,

खेतों में सरसों ये

पीले लहराने लगे हैं,

बालियां गेहूँ की पकने लगी हैं

पेड़ों पे नवपल्लव ये  छाने लगे हैं,

नगाड़े ये हवाओं के बजने लगे हैं

उपवन भी फिर से महकने लगे हैं,

गुनगुन ये भँवरे भी गुनगुगाने लगे हैं

ठुमक ठुमक मयूरा नाचने लगे हैं,

कुह-कुहू कोयलियां कुहुकने लगी हैं,

नदियाँ, बलखाए तितलियां भी बौराए 

कलियां इठलाए,पंछी भी हैं गाए,

बन के दुल्हन गगन संग मिलने

धरा भी शरमाई है,

आया वसंत आया वसंत ,

आया आया ये आया

वसंत सुहाना आया।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन