STORYMIRROR

Drsatyam Barot

Others

2  

Drsatyam Barot

Others

आदमी बना कब है?

आदमी बना कब है?

1 min
12.1K


जिंदगी को तुझ से गीला कब है?

जिंदगी भी तुझ से खफ़ा कब है?


दर्द से भी पाला पड़ा कब है?

आदमी, आदमी बना कब है?


प्यार वैसे तुझ को हुआ कब है?

और तू खुद का भी ख़ुदा कब है?


दब गया झूठ के तले ऐसे,

याद है अंत में हँसा कब है?


वक्त का मारा फिरता है तू तो,

जिंदगी वक्त पे जिया कब है ?


बोल दे सच सभी के तू प्यारे,

होठ तेरा अभी सिला कब है?


जिंदगी से सब कुछ लेता है तू,

जिंदगी को कुछ भी दिया कब है?


भीड़ बन तू तो जिया करता है,

आप से तू कभी मिला कब है?


मर जाता है इंसान रंजिशों में,

बीमारी से कोई मरा कब है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन