STORYMIRROR

Geeta Sharma HM KV Khandwa

Inspirational

3  

Geeta Sharma HM KV Khandwa

Inspirational

हिम्मत

हिम्मत

1 min
209

चल खड़ा हो जा,

चल पुस्तक पकड़ ले हाथ में,

चल पढ़ना शुरू कर दे,

चल दिमाग से समझ और लिख,

है हिम्मत! तो कर के दिखा|


चल अपने शरीर को स्वच्छ कर,

चल हल्का व्यायाम कर,

चल स्नान कर! पूजा अर्चना कर,

चल हल्का सा नाश्ता कर,

 है हिम्मत! तो कर के दिखा|


चल आज की समय सारणी को देख,

चल उसके अनुसार विषय पढ़,

चल थोड़ा विश्राम कर,

चल दोपहर का भोजन कर,

चल थोड़ा सा टहल ले ,

है हिम्मत! तो करके दिखा|


चल दिन भर पढ़े हुए का अभ्यास कर,

चल मॉक टेस्ट दे,

चल विश्लेषण कर और सुधार कर,

है हिम्मत! तो करके दिखा|


चल अगले दिन की अध्ययन सामग्री तैयार रख,

चल थोड़ा सा मैदान में खेल कर आ,

चल मुंह हाथ धोकर रात का भोजन कर,

चल टीवी देख, थोड़ा सा मनोरंजन कर,

चल इष्ट देव को प्रणाम कर,

चल सुखद नींद सो जा,

है हिम्मत! तो करके दिखा|


अब तो सफलता तेरे चरण चूमेगी!

तेरी हिम्मत! दूसरों की हिम्मत बन जावेगी,

है हिम्मत! तो देख लेना|


Rate this content
Log in

Similar english poem from Inspirational