STORYMIRROR

#Thankyou Teacher

विजेता देखें

दोस्तों से साझा करें

शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह है – जो खुद जलकर दूसरों के मार्ग को रौशन करता है।

 

 शिक्षक अथाह ज्ञान और उस ज्ञान को पाने का एक बहुत बड़ा स्रोत है। वे हर किसी के लिए एक आधार तैयार करते हैं जो जीवन भर हमारी मदद करता है। वे सभी के जीवन में एक मार्गदर्शक प्रकाश हैं जिसके कारण ही हम दुनिया को देखते हैं, अपने विचारों को ढालते हैं, और अपने व्यक्तित्व को एक नया आकार देते हैं। 

5 सितंबर, राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का अवसर है, जो पूर्व राष्ट्रपति डॉ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। स्टोरीमिरर  उनकी कृतज्ञता व्यक्त करने और अपने जीवन में शिक्षक के योगदान को पहचानने के लिए एक लेखन प्रतियोगिता #ThankyouTeacher प्रस्तुत कर रहा है।

 

 नियम:

  • प्रतिभागी दिए गए विषय पर कहानियाँ / कविताएँ / लघु कथा / उद्धरण प्रस्तुत कर सकते हैं।
  • विजेताओं का फैसला संपादकीय स्कोर और रचना में पाठकों की व्यस्तता के आधार पर किया जाएगा।
  • प्रतिभागियों को अपनी मूल रचनाएँ प्रस्तुत करनी होगी। प्रस्तुत की जाने वाली रचनाओं की संख्या की कोई सीमा नहीं है।
  • अपनी रचना में "#ThankyouTeacher" का उपयोग करें।
  • कोई शब्द सीमा नहीं है।
  • अपनी रचना और टैग में "शिक्षक दिवस" "धन्यवाद शिक्षक" का उपयोग ज़रूर करें।

 

श्रेणियाँ: 

  • कहानी
  • कविता
  • उल्लेख / उद्धरण
  • कृतज्ञता या आभार नोट ( कृपया कोट्स श्रेणी में ही लिखें)

 

पुरस्कार:

  • प्रत्येक भाषा में सर्वश्रेष्ठ 3 कहानियों / कविताओं / लघुकथा को क्रमशः स्टोरीमिरर शॉप की सोने, चांदी और कांस्य की सदस्यता मिलेगी।
  • विजेताओं को प्रशंसा के प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।
  • सभी प्रतिभागियों को 100 रुपये का कूपन प्राप्त होगा जिससे स्टोरीमिरर से पुस्तकें खरीदी जा सकतीं हैं।


प्रवेश की अवधि: 1 सितंबर, 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक

परिणाम की घोषणा: अक्टूबर 2020

 

संपर्क करें:

ईमेल: neha@storymirror.com

फोन नंबर: +91 9372458287