STORYMIRROR

#इंद्रधनुष- एक साहित्यिक प्रतियोगिता

SEE WINNERS

Share with friends

मेघा राठी व स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित " इंद्रधनुष- एक साहित्यिक प्रतियोगिता " हेतु नियम व शर्तें

 

मेघा राठी एवं स्टोरीमिरर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस साहित्यिक प्रतियोगिता में आप सभी का स्वागत है। सभी लेखकों से आग्रह है कि अपनी कल्पनाओं को एक नई उड़ान दें । कोशिश कीजिए कि आपकी रचना भीड़ से अलग हटकर विचारपरक और संदेशपरक हो जो समाज को एक नई दिशा दे पाने में सक्षम हो।

 

● यह प्रतियोगिता हर आयु के रचनाकारों के लिये है।

 

● भाषायी शुद्धता का ध्यान रखें।

 

● प्रविष्टि भेजने की समय सीमा दिनाँक 01 मई 2020 से 10 मई 2020 है। निश्चित अवधि के उपरान्त भेजी गयी प्रविष्टियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा।

 

● आपके द्वारा भेजी गयीं रचनाएँ मौलिक, स्वरचित, प्रकाशित/अप्रकाशित एवं अप्रसारित होनी चाहिए व उनमें किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, लिंग इत्यादि के प्रति घृणास्पद अथवा आहत करने वाले कथ्य का समावेश नहीं होना चाहिए। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में सारा दायित्व प्रतिभागी का स्वयं होगा।

 

● प्रकाशित रचनाएं भी पोस्ट कर सकते हैं, अप्रकाशित को प्राथमिकता दी जाएगी।रचना के नीचे प्रकाशित/अप्रकाशित एवं अप्रसारित लिखना अनिवार्य है। ध्यान रहे स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित न हो अन्यथा रिजेक्ट कर दिया जायेगा।

 

● प्रतियोगिता का परिणाम आने तक रचना कहीं भी अन्यत्र पोस्ट न करें एवं पूर्व प्रकाशित रचना को भी प्रतियोगिता के दौरान पुनः प्रकाशित या प्रसारित नहीं किया जाए। अन्यथा वह प्रतियोगिता से बाहर मानी जायेगी।

 

● किसी भी प्रतियोगिता की सफलता सदैव उसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों पर ही निर्भर करती है। अत: आप सभी सदस्यों से यह अपेक्षा है कि पूर्व आयोजनों की तरह इस प्रतियोगिता में भी अपनी अधिकतम सहभागिता देंगे।

 

●सभी मित्रों से आग्रह है कि इस पोस्ट को कॉपी पेस्ट कर अपने वाल पर स्थान दें ताकि अधिकाधिक लेखक इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकें।

 

● कोरोना से इतर ज्वलंत और समसायिक विषय पर आपकी लेखनी की नज़र जाय तो बेहतर।

 

● आप दिए गए विषय पर कविता/लघुकथा/ ग़ज़ल/ कहानी/ व्यंग्य आदि किसी भी विधा में लिख सकते हैं लेकिन रचना के साथ विधा लिखना अनिवार्य होगा

 

● प्रतिभागी अपनी नवीनतम फ़ोटो के साथ अपना संक्षिप्त परिचय (व्यवसाय, पत्र व्यवहार का पता व दूरभाष क्रमांक सम्मिलित हो) अपने स्टोरीमिरर की प्रोफाइल में अवश्य अपडेट करें।

 

● निर्णायक के रूप में मेघा राठी जी का ही निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।


 

परिणाम और पुरस्कार :

 

● परिणाम 10 जून को स्टोरीमिरर की वेबसाईट पर घोषित किया जाएगा।

 

● विशेष पुरस्कार: किसी एक को श्री उपेन्द्र मेहरा जी द्वारा लिखित पुस्तक 5 लाइक्स ऑफ सेक्रिफाइज़ उनके हस्ताक्षर के साथ व उन्ही के द्वारा 501 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

 

● दस उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली रचनाओं को स्टोरीमिरर का 250 रुपये का शॉप वॉउचर व डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

 

● सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रशस्ति - पत्र दिया जाएगा।

 

नोट-: रचना केवल प्रतियोगिता के लिंक पर ही जाकर प्रेषित की जानी चाहिए। प्रतियोगिता में भागीदारी पूर्णतः निशुल्क है।


Trending content