- शब्दों के मोती -
स्टोरीमिरर एवं इंशाद के संयुक्त तत्वावधान में एक अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है जिसका नाम है शब्दों के मोती।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के नियम व शर्तें निम्नानुसार हैं:
- केवल हिंदी रचनाएं स्वीकृत होंगी।
- प्रतियोगिता में प्रतिभाग निःशुल्क रहेगा।
- प्रतिभागियों के लिए आयु का कोई बंधन नहीं।
- प्रतिभागियों के लिए उद्गम देश का कोई बंधन नहीं। विश्व के सभी देशों के नागरिक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
- रचनाओं की संख्या पर कोई बंधन नहीं। आप जितनी चाहे उतनी रचनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
- रचनाओं पर विषय का कोई बंधन नहीं।
- रचनाओं पर विधा का कोई बंधन नहीं। आप कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहा या अन्य किसी भी विधा में रचना प्रेषित कर सकते हैं। तथापि अगर रचना स्वच्छंद न हो और किसी ऐसी विधा में हो जिस की संरचना के अपने नियम होते हैं तो उन नियमों का पालन आवश्यक हैं। जैसे ग़ज़ल है तो उसका बह्र में होना ज़रूरी है या दोहा है तो वह उसके निर्धारित मात्रा भार इत्यादी... में होना आवश्यक है। अगर आप की रचना इन नियमों का पालन नहीं करती तो रचना को स्वच्छंद रचना कह कर ही प्रेषित करें।
- रचनाओं पर शब्द संख्या का कोई बंधन नहीं।
- रचना में किसी भी प्रकार की अश्लीलता हो तो वह अस्वीकृत हो जाएगी।
- रचना स्वरचित हो और स्टोरीमिरर पर पहले से प्रकाशित ना हो अन्यथा वह अस्वीकृत होगी। कोई भी रचना कहीं से भी नकल की हुई पाई गई तो प्रेषक इस के लिए कानूनी तौर पर स्वयं उत्तरदायी होगा / होगी।
- चूँकि यह प्रतियोगिता आपकी प्रतिभा को परखने हेतु और पुरस्कृत करने हेतु की जा रही है अतः उन रचनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिनमें विषय, शिल्प, शैली आदि की नवीनता हो तथा जो सम्बंधित काव्य विधा के नियमों का पालन कर के लिखी गईं हो। भाषा शुद्धता और व्याकरण शुद्धता को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
- प्रतियोगिता सोहार्दपूर्ण रहे, यह प्रतिभागियों का भी दायित्व है। किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए अथवा शिकायत होने पर कहीं अन्य वार्तालाप के स्थान पर आयोजकों से निसंकोच संपर्क करें। इस हेतु प्रतियोगिता के समय एवं पश्चात् भी hindi@storymirror.com पर ई-मेल से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
पुरस्कार:
1. उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाली 50 रचनाओं को सम्मिलित कर के स्टोरीमिरर एक ई-बुक बनाएगा और अपने पटल पर प्रकाशित करेगा। उल्लेखनीय रचनाओं के रचनाकारों को डिजिटल प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। सबसे अधिक पढ़ी गईं रचनाओं को भी विशेष तौर पर उल्लेखनीय स्थान देने के लिये चुना ज़ायेगा।
2. पचास उल्लेखनीय रचनाओं में से तीन सबसे उत्तम रचनाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया में इंशाद के काव्य विशेषज्ञों के अलावा भारत के एक प्रमुख हिंदी कवि सहभागी होंगे, जिन का नाम परिणाम घोषित करते समय बताया जाएगा। इन तीन रचनाओं को इंशाद की ओर से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
3. लगातार १० दिनों तक भाग लेने वाले प्रतिभागी को स्टोरिमिरर की ओर से २५० रुपये का गिफ्ट वॉउचर दिया जायेगा।
4. प्रत्येक प्रतिभागी को रचना प्रेषित करने पर डिजिटल सहभाग-पत्र प्रदान किया जाएगा।
प्रेषण प्रक्रिया
1. प्रतिभागी अपनी रचनाओं को 1 दिसंबर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक प्रेषित कर सकते हैं।
2. अपनी रचनाएं आपको नीचे दी हुई लिंक पर जा कर ही प्रेषित करनी हैं।
http://sm-s.in/W5rv3cc
परिणामों की घोषणा:
15 जनवरी २०२१ को इस प्रतियोगिता का परिणाम https://www.storymirror.com पर और इंशाद के फेसबुक और इन्स्टाग्राम पन्नों पर प्रकाशित किया जाएगा।